फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strategy made for participation in the Prime Minister's public meeting

Meerut News: प्रधानमंत्री की जनसभा में सहभागिता के लिए रणनीति बनाई

Thu, 19 Feb 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Strategy made for participation in the Prime Minister's public meeting
सरधना। राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने सरधना मंड
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने श्री गुरु हर गोविंद कॉलेज में सरधना मंडल संगठन की बैठक की अध्यक्षता की। संचालन मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने किया।

बैठक में 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए तैयारियों का व्यापक आकलन किया गया। अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाने का प्रयास करें। अध्यक्ष ने कहा कि इस जनसभा के माध्यम से नागरिकों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और संगठन की सक्रिय भागीदारी दिखाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में रैली के लिए लोगों को जागरूक करने और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के उपायों पर भी चर्चा हुई। बैठक में मण्डल महामंत्री शानू जैन, शंकर सिंह, नीतू वर्मा, विक्की, अमित पार्चा, आशीष भारत, पिंकी सोम, शिव कुमार जैन, उमा त्यागी, पंकज टाली, लोकेश जैन और पूजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed