फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Storm: Mangoes fell ... two and a half lakh population did not get electricity and water for 9 hours

आंधी से आफत : झड़ गए आम..., ढाई लाख की आबादी को 9 घंटे नहीं मिले बिजली-पानी

Fri, 19 May 2023 07:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 19 May 2023 07:18 AM IST
विज्ञापन
Storm: Mangoes fell ... two and a half lakh population did not get electricity and water for 9 hours
आंधी ने तबाह की आम की फसल - फोटो : amar ujala
मेरठ  में आंधी और बारिश ने शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल कर दी है। कई जगह पेड़ टूट गए। शहर की ढाई लाख आबादी को नौ घंटे तक बिजली और पानी नहीं मिले। आंधी में आम की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शाहजहांपुर की मंडी में कच्चा आम मात्र सात रुपये किलो बिका। शास्त्रीनगर, मंगतपुरम, फूलबाग काॅलोनी, मोहकमपुर में सुबह 11 बजे तक आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन


तेज हवा के कारण जागृति विहार सेक्टर 8 क्षेत्र में 11 केवी की लाइन का तार टूट गया। इस कारण पूरे जागृति विहार में सुबह 3 बजे से लेकर 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस कारण क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई। यही हाल रजबन क्षेत्र का भी रहा। यहां पेड टूटकर 11 केवी की लाइन के ऊपर गिर गया, जिस कारण सुबह 5 बजे से लेकर 10 बजे तक क्षेत्र की बिजली गुल रही। सुबह विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाया और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। शास्त्रीनगर के ब्लॉक, एल ब्लॉक, लोहिया नगर में भी 11 केवी की लाइन में हवा और बारिश के कारण फाल्ट हुए। इस कारण इन क्षेत्रों में भी सुबह के समय बिजली नहीं रही।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम, सूर्या पैलेस, सूर्यापुरम, मेजर ध्यानचंद नगर, जाकिर काॅलोनी, विकासपुरी, मंगलपांडे नगर, पांडव नगर, न्यू प्रभात नगर, साकेत, हापुड़ रोड, जयभीम नगर में सुबह 11 बजे आपूर्ति सुचारु हो पाई। पल्लवपुरम फेज वन, फेज दो, उदय सिटी काॅलोनी, मोदी काॅलोनी, जनता काॅलोनी, अप्पू एंक्लेव, रुडकी रोड काॅलोनी, मधुर एंक्लेव, अक्षरधाम काॅलोनी, विवेक विहार काॅलोनी आदि में 50 हजार से अधिक लोग पानी के लिए तरस गए। अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि कई जगह पर तेज हवा के कारण फाल्ट और तार टूटने के मामले सामने आए थे। जिन्हें टीम भेजकर सही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से धूला प्रदूषण, मौसम साफ
मोदीपुरम। तीन दिन से खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण बारिश में धुल गया। इससे लोगों को राहत मिली है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.2 न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश 12 मिमी. रिकाॅर्ड की गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि लो प्रेशर के बनने के चलते मौसम में बदलाव आया और आंधी के साथ बारिश हो गई। बारिश से प्रदूषण धूल गया और तापमान में भी गिरावट रहेगी। अभी तीन चार दिन तक राहत के आसार हैं। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 337 से गिरकर 116 दर्ज किया गया। जयभीमनगर 128, गंगानगर 68, पल्लवुपरम 152, दिल्ली रोड 166, बेगमपुल 175 दर्ज किया गया। 


शाहजहांपुर मंडी में सात रुपये किलो बिका कच्चा आम
किठौर। बुधवार देर रात तेज आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान है। आंधी से बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शाहजहांपुर मंडी में कच्चा आम मात्र सात रुपये किलो बिका। मेरठ गढ़ मार्ग स्थित शाहजहांपुर फल मंडी में नेपाल, सिलीगुडी, बंगाल आदि से भी व्यापारी आम खरीदने आते हैं। इस बार जनवरी में आम की बंपर फसल की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन मार्च से लगातार आ रही आंधी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। अब आम की मात्र 30 प्रतिशत फसल ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed