फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stop construction work in Temple

ब्रह्मपुरी में मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर हंगामा

Sat, 15 May 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
stop construction work in Temple
मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक मंदिर में कोरोना कर्फ्यू की आड़ में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि मंदिर पुजारी अवैध ढंग से न केवल दुकानों का निर्माण करा रहे हैं बल्कि उन्हें बेच भी रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और काम रुकवा दिया।
दिल्ली रोड पर माधवपुरम के पास बाबा ज्वाला गिरी हनुमान मंदिर है। यहां मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा ज्वाला गिरी की समाधि भी है। वर्तमान में उनके शिष्य तारकेश्वरनंद मंदिर की देखरेख कर रहे हैं। शुक्रवार को कुछ लोगों को सूचना मिली थी मंदिर के पुजारी गुपचुप तरीके से न केवल मंदिर परिसर में निर्माण करा रहे हैं बल्कि उन्होंने वहां निर्मित कई दुकानों का सौदा भी कर दिया है। लोगों की सूचना पर भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा अपने साथियों राजकुमार सिद्धार्थ व सर्वेश उपाध्याय के साथ वहां पहुंच गए और मंदिर का दरवाजा खुलवाने के प्रयास किया। मंदिर का दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री से बात की और पूरा मामला समझाया। कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन

पुलिस के आने के बाद लोग अंदर पहुंचे तो हैरान रह गए। मंदिर के मुख्य रास्ते पर दीवार खींचकर उसकी आड़ में करीब 10 से ज्यादा दुकाने बनाई जा चुकी थी। पुजारी से निर्माण की अनुमति का प्रमाण मांगा तो वह बगले झांकने लगे। पुलिस ने काम रुकवा दिया और चेतावनी देकर लौट गई। बताया जाता है कि कुछ देर बाद ही पुजारी ने दोबारा काम शुरू कर दिया। इस बार पुलिस वहां पहुंची और मिस्त्री-मजदूरों को लेकर चौकी आ गई। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने बताया कि पूर्व में भी दो बार आवास विकास परिषद यहां निर्माण कार्य रुकवा चुकी है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद इसके मंदिर के पुजारी ने गुपचुप काम शुरू करा दिया। दीवार की आड़ में चल रहा काम यह साबित करता है कि निर्माण कार्य कराने की मंशा ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर निर्माण नहीं रुका तो वह आवास विकास परिषद और नगर निगम के अफसरों के खिलाफ भी मोर्चा खोल देंगे। 15 लाख में एक दुकान का सौदा किये जाने की जानकारी उन्हें मिली है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि लोगों की शिकायत के बाद काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed