फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stones thrown during construction of temple boundary wall; couple arrested

Meerut News: मंदिर की बाउंड्री निर्माण के दौरान पत्थर फेंके, दंपती गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Stones thrown during construction of temple boundary wall; couple arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस-2 की डबल स्टोरी स्थित पार्क में शिव मंदिर की बाउंड्री ऊंची कराने के दौरान रविवार को विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने छत से पथराव कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दंपती को गिरफ्तार किया है।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में डबल स्टोरी के पास गोयल स्टोर के सामने पार्क में शिव मंदिर है। मंदिर की बाउंड्री दो से तीन फीट ऊंची होने के कारण उसमें आवारा पशु घुस जाते थे। इससे मंदिर में नुकसान होने की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय महिलाओं ने चंदा एकत्र कर बाउंड्री ऊंची कराने का काम शुरू कराया था। रविवार को मिस्त्री और मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर छत से मंदिर की ओर पथराव करने का आरोप लगा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि दिनेश की तहरीर पर इमरान और उसकी पत्नी सदफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed