फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stones thrown at two sides in the feud, one injured

रंजिश में दो पक्षों में पथराव, एक घायल

Sun, 08 Jun 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Stones thrown at two sides in the feud, one injured
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में रंजिश के चलते फजरू व गुलफाम पक्ष में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में हासिम पुत्र फजरू घायल हो गया।
विज्ञापन

फजरू व गुलफाम पक्ष में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया। जिसमें हासिम घायल हो गया। हासिम ने बताया कि ईद की नमाज अदा करने के बाद वह घर जा रहा था। रास्ते में गुलफाम पक्ष ने गाली गलौज कर दी। विरोध किया ताे आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि गुलफाम पक्ष ने उसके घर पर पथराव कर दिया। गुलफाम पक्ष का कहना है कि हासिम पक्ष ने रास्ते में उसके साथ गाली गलौज की। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। गांव में पथराव की सूचना पर पुलिस ने भीड़ को फटकार कर हटाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed