फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stones throwing in lalkurti area

कमेटी के पैसे को लेकर जमकर पथराव, मारपीट,

Tue, 01 Jun 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
stones throwing in lalkurti area
कमेटी के रुपयों को लेकर पथराव, चार घायल
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के घोसी मोहल्ले में सोमवार शाम कमेटी के रुपयों को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से किए गए पथराव से भगदड़ मच गई, जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायल पक्ष ने तहरीर दी है।
घोसी मोहल्ला निवासी उमा शंकर की पत्नी कविता ने एक साल पहले पड़ोस में रहने वाली बबली के पास कमेटी डाली थी। कविता ने बताया कि उसने चार किश्त जमा की थी। इसी दौरान बबली के घर में शादी थी, जिस कारण उसने पहली चार कमेटी ले ली। इसके बाद कमेटी बंद कर दी गई। जिस पर कविता अपनी चार किश्त के दो हजार वापस देने की मांग कर रही थी। सोमवार शाम कविता ने बबली से तकादा किया।
विज्ञापन

आरोप है कि बबली ने गाली गलौज करते हुए रुपये लौटाने से मना कर दिया। तब तो मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही बबली पक्ष के लोगलाठी डंडे लेकर कविता के घर पर पहुंचे और मारपीट की। शोर सुनकर कविता का भतीजा करण, आशीष, पति उमाशंकर व बेटा कृष बचाने के लिए पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि पथराव भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और एक हमलावर धर्मेंद्र को मौके से पकड़ लिया। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस महिला समेत चार घायलों को थाने ले आई। करण के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जबकि कविता व अन्य का मेडिकल कराया गया है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कमेटी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। घायलों की ओर से तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed