फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone pelting near Muzaffarnagar station on Vande Bharat Express train going to Dehradun

UP: सात दिनों के भीतर एक बार फिर दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मुजफ्फरनगर में फेंके गए पत्थर

Sun, 18 Jun 2023 11:18 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, मेरठ
एएनआई, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Jun 2023 11:18 PM IST
सार

दिल्ली-देहरादून रूट पर मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के E1 कोच पर पथराव हुआ। गनीमत रही कि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Stone pelting near Muzaffarnagar station on Vande Bharat Express train going to Dehradun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आनंद विहार से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर सात दिनों के भीतर एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। रविवार को मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास ट्रेन पर पथराव हुआ। घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। पत्थर फेंकने वालों को पकड़ने के लिए रेलवे ने आरपीएफ को सूचना दी है। इससे पहले 12 जून को ट्रेन पर पथराव हुआ था।

विज्ञापन

रेलवे के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून रूट पर मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के E1 कोच पर पथराव की सूचना मिली थी। घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। दिल्ली मंडल ने दोषियों को पकड़ने के लिए आरपीएफ को लगाया है। बता दें कि उत्तराखंड के देहरादून स्टेशन से आनंद विहार तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से ट्रेन का नियमित संचालन हो रहा है। बीते सोमवार (12 जून) देर शाम को आनंद विहार से वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून जा रही थी। सहारनपुर पहुंचने से पहले ही असामाजिक तत्वों ने टपरी-सहारनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया था। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई थी। घटना के दौरान ट्रेन कुछ देर के लिए खड़ी हो गई थी।

विज्ञापन

बताया गया था कि ट्रेन के एक चेयर कार कोच के शीशें कई जगह क्षतिग्रस्त हुए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई थी। रेलवे अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल के अफसर मौके पर पहुंचे थे। ट्रेन को कड़ी सुरक्षा के बीच सहारनपुर तक लाया गया। यहां से ट्रेन देहरादून के लिए रवाना की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed