{"_id":"694ebe22df780c0f0a0a11fc","slug":"stone-pelting-and-firing-between-two-parties-over-fight-with-youth-meerut-news-c-73-1-smrt1029-105892-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक से मारपीट पर दो पक्षों में पथराव-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक से मारपीट पर दो पक्षों में पथराव-फायरिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव कैली में मानसिक रूप से कमजोर युवक की पिटाई करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव व फायरिंग हुई। पुलिस घटना की जानकारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कैली निवासी ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी अतर सिंह का बेटा राकेश मानसिक रूप से कमजोर है। शुक्रवार को दोपहर के समय वह गली से निकल रहा था। एक महिला ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी राकेश के परिजनों को हुई तो वे सभी महिला की बस्ती में पहुंच गए। कुछ लोगों ने उन्हें समझाकर मामला शांत किया। आरोप है कि शाम के समय फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पर पथराव हुआ। हालांकि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। इस दौरान बाइक भी तोड़ी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बाद में महिला पक्ष के एक युवक ने कई राउंड फायरिंग की। पथराव व फायरिंग की सूचना पर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपियों की पहचान कर रही है। सीओ किठाैर प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।