{"_id":"661033d14bec0e5ca40f9e0a","slug":"stone-pelting-after-traders-from-two-communities-clashed-at-bhagat-singh-market-in-meerut-2024-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पथराव: भगत सिंह मार्केट में आपस में भिड़े दो समुदाय के व्यापारी, मची भगदड़; तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में पथराव: भगत सिंह मार्केट में आपस में भिड़े दो समुदाय के व्यापारी, मची भगदड़; तीन को पकड़ा
Fri, 05 Apr 2024 10:55 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:55 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मामूली सी बात पर दो समुदाय के व्यापारी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala bureau
विस्तार
अलविदा जुम्मे के दिन जहां एक तरफ जिले भर की पुलिस सड़क पर मुस्तैद थी। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील भगत सिंह मार्केट में मामूली सी बात पर दो समुदाय के व्यापारी आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष द्वारा जमकर पथराव किया गया और कांच के हमला किया गया। जिसमें एक पक्ष के व्यापारी का कर्मचारी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भूमिया पुल के रहने वाले अकरम की भगत सिंह मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है। अकरम की दुकान के बराबर में ही टीपी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला शिवकुमार भी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉप करता है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोनों व्यापारियों के बीच दुकान से सामान गिरने को लेकर 10 दिन पहले भी मामूली विवाद हुआ था। जिसे स्थानीय व्यापारियों ने दोनों को समझाते हुए निपटवा दिया था। उधर, शुक्रवार की शाम भी अकरम की दुकान के बाहर रखा कुछ सामान सड़क पर गिर गया। जिस पर अकरम ने शिवकुमार पर सामान गिराने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान अकरम पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर पथराव किया गया और कांच से हमला किया गया। जिसमें शिवकुमार का कर्मचारी शावेज घायल हो गया। उधर, घटना के चलते बाजार में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।