फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone pelting after a fight between two parties near the RTO office, altercation with the police

आरटीओ कार्यालय के पास दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 31 Aug 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting after a fight between two parties near the RTO office, altercation with the police
आरटीओ के पास स्कूटी सवार के साथ मारपीट के बाद पहुंची पुलिस महिलाओं ने हंगामा किया
मेरठ। एल-ब्लाक शास्त्रीनगर आरटीओ रोड के पास दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। सूचना पर नौचंदी पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान एक पक्ष की महिलाओं की पुलिस से कहासुनी हो गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं, एक स्कूटी पर नंबर नहीं होने के चलते पुलिस ने मौके पर महिला और युवक को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि एल ब्लाॅक का रहने वाला युवक पैदल जा रहा था। युवक से स्कूटी सवार तीन युवकों ने आकर अभद्रता कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हो गया। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे दी। सूचना पर नौचंदी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्कूटी पर नंबर नहीं होने पर युवकों को हड़काया। उनके परिजन पहुंच गए। पुलिस से कहासुनी भी हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी हालांकि बाद में मामला शांत होने पर पुलिस मौके से चली गई। सीओ ने इंस्पेक्टर से पूरे मामले की जानकारी की। इस मामले में किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed