फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stone pellting in allipur villege due to old dispute , one person injured

पुरानी रंजिश को लेकर अल्लीपुर में दो पक्षों में पथराव, एक घायल हुआ

Thu, 23 Apr 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
stone pellting in allipur villege due to old dispute , one person injured
अल्लीपुर में पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। गांव अल्लीपुर में पुरानी रंजिश के चलते कुरैशी व शेख पक्ष में बुधवार रात फिर से मारपीट हुई पुलिस ने मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार दिन में दोनों पक्षों में पथराव हो गया। घअना में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने महिला सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। इन दोनों पक्षों में रंजिश के चलते हत्या भी हो चुकी है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश है। जिसमें आए दिन मारपीट, पथराव होता है। लोगों के मुताबिक बुधवार को कुरैशी पक्ष के फारुख व शेख पक्ष के पीलो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया दिया। बृहस्पतिवार को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बीच जमकर मारपीट हुई और पथराव शुरू हो गया। घटना में शेख पक्ष से नूरुद्दीन घायल हो गया। सूचना पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने लोगों को भगाया। वहीं, महिला सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जानकारी हो कि कई वर्ष पहले ईद के दिन मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद पथराव व धारदार हथियार चले थे। वहीं, अलगे वर्ष फिर से ईद पर दोनो पक्ष भिड़ गए थे जिसमें आरोप था कि शेख पक्ष ने कुरैशी पक्ष के मकानों को घेरकर पथराव व फायरिंग की थी। कुरैशी पक्ष से हुई फायरिंग में पीलो पक्ष से एक युवक की मौत हो गई थी और कई लोगों को गोली लगी थी। जिसमें बाद कुरैशी पक्ष के परिवार के सदस्यों को गांव से भगा दिया था। लेकिन कुरैशी पक्ष की मांग पर प्रशासन ने फिर से सुरक्षा देकर उन्हें गांव में भेजा था।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में पुराना विवाद
दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। बार बार दोनों पक्षों में विवाद होता है। बुधवार रात में पथराव हुआ। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - रामानंद कुशवाहा, सीओ किठौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed