फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stone pellting due to land dispute in tow parties one dozen person injured

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए पथराव में एक दर्ज हो गए घायल

Wed, 22 Apr 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
stone pellting due to land dispute in tow parties one dozen person injured
किठौर। कस्बा में मवाना रोड पर मंगलवार देर शाम भूमि के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। जिसमें महिला सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। देररात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसआई दिनेश मलिक के मुताबिक मतलूब पुत्र हबीब व आदिल पुत्र आस मोहम्मद दोनों भाई है। दोनों में भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को आदिल के खेत की चकरोड से आम के पेड़ उखड़ गए थे। आरोप है की पेड़ उखाड़ने के शक पर आदिल पक्ष ने मतलूब पक्ष पर पेड़ उखाड़ने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। जिसमें महिला सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव करने वालों को लाठी भांजकर भगाया। इस दौरान पुलिस ने मौके से करीअ आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई भी तहरीर नहीं देता है तो पुलिस स्वंय मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed