{"_id":"5ed01f518ebc3e90561087cf","slug":"stirred-by-rapid-firing-in-badhala-kaithwara-meerut-news-mrt4838160113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बढ़ला कैथवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बढ़ला कैथवाड़ा
विज्ञापन
मेरठ। मुंडाली में किसान थार सिंह उर्फ विजय (30) पुत्र सुरेंद्र की हत्या के असली कारण को लेकर गांव में चर्चाएं चलती रहीं। कोई 55 साल पुरानी रंजिश तो कोई डोलबंदी और अवैध खनन की बात कहने लगा। किसी ने शराब के लिए पानी मांगने को लेकर विवाद बताया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मौके पर की गई जांच के बाद इसे प्रारंभिक तौर पर डोलबंदी का विवाद बताया। दूसरे पहलुओं पर जांच जारी रहने की बात कही गई।
पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र और सोहनवीर पक्ष में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि करीब 55 साल पहले सुरेंद्र पक्ष के सदस्य की हत्या कर दी गई थी। जिसके सोहनवीर पक्ष पर आरोप लगा था। इसको लेकर रंजिश चली आ रही थी। वहीं, कुछ लोग गांव से किसानों से साठगांठ कर उनके खेतों की मिट्टियां इधर-उधर रहे हैं, जिससे पड़ोस वाले खेत मालिक को परेशानी हो रही है। कई किसान अपनी डोल कटने की शिकायत कर चुके हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। किसान विजय की मौत के बाद पुलिस की नींद टूटी है। वहीं, सुरेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में तनाव के हालात को देखते हुए दोनों पक्षों के घरों पर पुलिस लगाई गई है।
पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में मामला सामने आया कि सुरेंद्र और सोहनवीर पक्ष के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। एक चबूतरे को लेकर भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। यह मामला मुंडाली थाना पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते बृहस्पतिवार को खून बह गया। गांव में दोनों पक्षों के बीच करीब 70-80 राउंड फायरिंग हुई। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्रमोद, सोहनवीर, सचिन और जयसिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
खनन नहीं डोल का विवाद
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों से वार्ता करने से पता चला है वह यह है कि मामला खनन का नहीं डोल बांधने को लेकर था और उसी में कुछ मिट्टी इधर-उधर की थी। दोनों पक्षों के खेत आसपास हैं। उनकी डोल मिली हुई है। इस झगड़े में सुबह समझौता हो गया था। शाम को शराब के लिए एक पक्ष पानी मांगने दूसरे के पास पहुंचा था और इसी कारण विवाद बढ़ा और झगड़ा हुआ। गोली का कोई घाव नजर नहीं आ रहा है। लेकिन असली बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी।
तो जांच कराई जाएगी
एक युवक शराब के नशे में पानी लेने के लिए राशन डीलर के घर गया था। जहां पर तीन चार युवक पहले से मौजूद थे। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। विवाद से पहले अगर अवैध खनन का मामला है तो उसकी जांच कराई जाएगी। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। -अजय साहनी, एसएसपी