{"_id":"5f77856c8ebc3e9bb80b92cc","slug":"still-getting-the-benefit-of-government-ration-of-crores-of-property-the-matter-of-making-fake-ration-card-came-out-city-news-mrt504215183","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सामने आया फर्जी राशन कार्ड बनवाने का मामला, करोड़ों की संपत्ति फिर भी ले रहे लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सामने आया फर्जी राशन कार्ड बनवाने का मामला, करोड़ों की संपत्ति फिर भी ले रहे लाभ
Sat, 03 Oct 2020 10:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी एक परिवार लगभग दो साल से सरकारी राशन का लाभ ले रहा है। पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। शिकायत से जुड़े साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार, मेरठ में ब्रह्मपुरी के मोहल्ला इंदिरानगर में सुनील दत्त सैनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रेखा के अलावा चार बच्चे और माता-पिता शामिल हैं। जिस मकान में वह रहते हैं, वह करीब 200 वर्गगज में बना है। आरोप है कि सुनील दत्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 में पात्र न होते हुए भी पत्नी के नाम से राशनकार्ड बनवाया है। जिसमें कुल आठ यूनिट शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सुनील के पिता की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन बागपत रोड पर है, जो शहरी क्षेत्र में आती है। 31 दिसंबर, 2018 को विभाग की ओर से राशनकार्ड जारी किया गया था, जिससे लगातार सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में खून से लथपथ मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश, सदमे में परिवार के लोग
आरोप है कि सुनील का राजनीतिक दल से जुड़ा होने की वजह से वह आपूर्ति विभाग पर दबाव डालकर काम कराता है। डीएम से पूरे मामले की जांच कराकर गलत तरीके से प्राप्त किये गए राशन की रिकवरी कराने और विभाग के दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही कराने की मांग की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/