फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stike of bku in tahsheel, argued

भाकियू का तहसील पर धरना, नोकझोंक

Wed, 27 Nov 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
stike of bku in tahsheel, argued
अपनी मांगों को लेकर तहसील पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता, उनसे वार्ता करते एसडीएम मवाना। - फोटो : MAWANA
मवाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषणा के अनुसार गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर तहसील में पहुंचे तथा तहसील गेट के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया। उपजिलाधिकारी, सीओ, गन्ना समिति सचिव व मिल अधिकारियों ने किसानों की अधिकांश मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया। लेकिन कार्यकर्ता साथ लाई ट्रालियों में लदे गन्ने को तुलवाने पर अड़ गए। समिति सचिव ने बिना पर्ची गन्ना तौलने से इंकार कर दिया। करीब छह घंटे तक तहसील पर डटे रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडल महामंत्री नरेश चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता चार ट्रैक्टर ट्रालियों में गन्ना भरकर तहसील में पहुंचे तथा तहसील के बाहर गन्ने से लदे वाहन खडे़ कर तहसील में मुख्य गेट के सामने धरना देकर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग थी कि चीनी मिल पर किसानों का चला आ रहा बकाया भुगतान कराया जाए, गन्ने के खेतों में पत्ती एवं पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस हों, विद्युत विभाग द्वारा मुकदमे भी वापस किए जाएं। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, सीओ संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर विनय कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे । मांगों को लेकर कार्यकर्ता मिल अधिकारियों को भी धरनास्थल पर बुलाने पर अड़ गए। जानकारी पर मवाना चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान, समिति सचिव प्रदीप शर्मा ने किसानों से बातचीत कर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। नेता नरेश चौधरी व अन्य किसान गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना पर्ची के चीनी मिल में तुलवाने की बात पर अड़ गए। चीनी मिल के अधिकारियों से लेकर पुलिस-प्रशासन ने बिना पर्ची के गन्ने की ट्रोली तुलवाने से इंकार कर दिया। कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पूरी तर बंद कर दिया। कार्यकर्ताओं को लगा कि गन्ना की तौल नहीं हो सकेगी। जिसके बाद वह स्वयं ही धरना स्थल से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर चले गए। धरना देने वालों में चौ. महकार, संजय दौरालिया, डॉ. विकास, डॉ. अभय, डॉ. टीटू, बबलू, तेजपाल व राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

22 करोड का भुगतान किया
गन्ना समिति सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मिल से 22 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान प्राप्त हुआ है। भुगतान दो दिनों में किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed