{"_id":"6862f3dcbb89d00129043c85","slug":"sticks-and-rods-were-used-in-a-dispute-during-a-cricket-tournament-report-filed-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103355-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए विवाद में चले लाठी-डंडे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए विवाद में चले लाठी-डंडे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव मालीपुर में करीब एक सप्ताह पूर्व हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच हारने के बाद गांव के दो पक्षों में रविवार शाम जमकर लाठी-डंडे चले। सोमवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
मालीपुर गांव में करीब एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसमें गांव की दो टीम शामिल थी। एक टीम को हार का सामना करना पड़ा। इससे गांव के युवकों में विवाद बढ़ना शुरू हो गया। युवक सोशल मीडिया पर बने ग्रुप में एक-दूसरे पर अश्लील टिप्पणी का प्रयोग करने लगे। इसके मामला तूल पकड़ने लगा। रविवार को दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। यह घटना गांव में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। रविवार को पीड़ित आकाश कुमार ने गांव के ही बिजेंद्र, रितिक, भीम, बाबूराम, राहुल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को विजेंद्र पक्ष की ओर से विकास, धर्मराज, अमित व राज चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।