फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF raid information of changing MBBS answer sheet in Chaudhary Charan Singh University Meerut

UP: एमबीबीएस की उत्तरपुस्तिकाएं बदलने के नाम पर वसूली, एसटीएफ ने मारा छापा

Sat, 17 Mar 2018 10:03 AM IST
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
STF raid information of changing MBBS answer sheet in Chaudhary Charan Singh University Meerut

चौधरी चरण सिंह विवि में परीक्षाओं में अब तक नकल कराने या पेपर आउट होने के मामले ही सुनाई देते थे, लेकिन अब उत्तरपुस्तिकाएं बदलने का खेल सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय का एक पूर्व छात्र एमबीबीएस की उत्तरपुस्तिकाएं बदलवाने का ठेका ले रहा था। इसके चलते एसटीएफ ने उसे हिरासत में लिया है। उसके साथियों की तलाश में भी ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन


पांच फरवरी से मेरठ मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिलखुवा के रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सेकेंड और थर्ड ईयर की परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


पेपर के बाद इन कॉलेजों की उत्तर पुस्तिकाएं रोजाना विवि के आंसर बुक सेंटर पर आती हैं। यह बेहद गोपनीय सेंटर होता है। एसटीएफ मेरठ की टीम को सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह एमबीबीएस की परीक्षा में छात्रों को पास कराने के लिए बड़ा खेल कर रहा है। टीम इसको लेकर जांच में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगती किसी को भनक

STF raid information of changing MBBS answer sheet in Chaudhary Charan Singh University Meerut

शुक्रवार को एसटीएफ टीम ने विवि के एक पूर्व छात्र को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के दौरान उसने सनसनीखेज जानकारी दी। उसने बताया कि वो विवि के कर्मचारियों के साथ मिलकर आंसर बुक सेंटर से एमबीबीएस की उत्तरपुस्तिकाएं निकलवाकर उसकी जगह दूसरी नई कॉपी लिखवाकर उसको सेंटर में जमा कराने का ठेका ले रहा था। इसके बाद बार कोडिंग होने पर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती कि परीक्षा वाली कॉपी को बदल दिया गया है। इसके एवज में छात्रों से मोटी रकम वसूले जाने की बात तय हुई।

कई जगहों पर दी दबिश
इतनी बड़ी जानकारी सामने आने के बाद एसटीएफ की टीम शुक्रवार को विवि पहुंची और कई एमबीबीएस छात्रों से जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम कई जगहों पर दबिश दे रही है। अभी तक कितनी उत्तरपुस्तिकाओं को बदला गया है। कौन-कौन इस गिरोह में शामिल हैं, इसको लेकर जांच की जा रही है। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी कि मामले के पीछे का सच क्या है। जांच बेहद गोपनीय रखी जा रही है। विवि के अफसरों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 

ब्रिजेश सिंह, सीओ एसटीएफ ने बताया कि, एक आरोपी हिरासत में है। उसके साथियों की तलाश में टीम जुटी है। एक-दो दिन में पूरे स्कैंडल का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed