एसटीएफ का छापा: मेरठ में बॉडी बनाने के नाम पर बेचे जा रहे थे नकली प्रोटीन सप्लीमेंट, एक गिरफ्तार
असली हैल्थ सप्लीमेंट के नाम पर नकली सप्लीमेंट मेरठ के अलावा यूपी, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली समेत कई राज्यों में बेचा जा रहा था। विदेशी स्टीकर लगाकर नकली सप्लीमेंट युवाओं को असली बताकर बेचा जाता था। मेरठ में यह नकली सप्लीमेंट धड़ल्ले से कई दुकानों पर बेचा जा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिम जाने वाले और बॉडी बिल्डिंग करने वाले युवाओं को असली हैल्थ सप्लीमेंट के नाम पर विदेशी कंपनियों के नकली प्रोटीन व गेनर धड़ल्ले से बेचे जा रहे थे। एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर पांच सौ किलो प्रोटीन पाउडर और भारी मात्रा में पैकिंग में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद किया है। वहीं टीम ने मौके से आरोपी सरताज को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यूपी हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में नकली जिम प्रोडक्ट की सप्लाई कर रहे थे। इनमें प्रोटीन पाउडर मुख्य हैं।
मेरठ में विदेशी कंपनियों के फर्जी सप्लीमेंट बेचने वाले आरोपी को एसटीएफ ने दबोच लिया। उसके पास से 500 किलो प्रोटीन पाउडर और भारी मात्रा में पैकिंग में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद किया। नकली सप्लीमेंट दिल्ली में बनाया जाता था और कई राज्यों में सप्लाई किया जाता था।
यह भी पढ़ें : Meerut Martyr News: मेरठ का लाल शोपियां में शहीद, कल पैतृक आवास पहुंचेगा पार्थिव शरीर
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। आरोपी सरताज अलवी निवासी शकूरनगर ब्रह्मपुरी को पेश किया। बताया कि यह धंधा दिल्ली से चल रहा था।
उसके बाद यह सप्लीमेंट मेरठ के अलावा यूपी, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली समेत कई राज्यों में बेचा जा रहा था। विदेशी स्टीकर लगाकर नकली सप्लीमेंट युवाओं को असली बताकर बेचा जाता था। मेरठ में यह नकली सप्लीमेंट धड़ल्ले से कई दुकानों पर बेचा जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने आरोपी सरताज को पकड़ा है।
जानकारी लगने के बाद एसटीएफ ने ब्रह्मपुरी पुलिस को साथ लेकर सरताज के घर पर तलाशी ली। वहां से पांच क्विंटल प्रोटीन पाउडर, विदेशी कंपनी के नाम के पांच हजार खाली बैग, सप्लीमेंट से भरे डब्बे, हजारों स्टीकर, लेबल होलोग्राम और एक मशीन मिली है। एसटीएफ की टीम अब दिल्ली में भी आरोपी के गोदाम पर जाएगी।