फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF engaged in siege of Mafia Atiq's son Asad and shooters

Meerut News: माफिया अतीक के बेटे असद और शूटरों की घेराबंदी में लगी एसटीएफ

Thu, 16 Mar 2023 08:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2023 08:58 AM IST
सार

माफिया वती का बेटा असद और उसके शूटर पश्चिमी यूपी में छिपे हो सकते हैं इसे लेकर एसटीएफ और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को गुड्डू मुस्लिम उर्फ बमबाज की लोकेशन वेस्ट यूपी में मिली है

विज्ञापन
STF engaged in siege of Mafia Atiq's son Asad and shooters
Prayagraj News : अतीक अहमद और असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ममाफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ बमबाज की लोकेशन वेस्ट यूपी में मिली रही है। इसके बाद एसटीएफ मेरठ ने घेराबंदी तेज कर दी है। मेरठ में अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक रहते हैं। यहां पूर्व में शूटर रुकते थे। पुलिस और एसटीएफ इसकी भी छानबीन कर रही है कि कहीं फिर से शूटर मेेरठ में संरक्षण तो नहीं लिए है।
विज्ञापन


प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या में नामजद अतीक के बेटे असद और चार शूटरों पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को इनपुट मिला है कि असद और शूटर गुड्डू वेस्ट यूपी के जिलों में छिपे है। वह मेरठ में हो सकता है। इसकी जानकारी लगने पर एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने घेरांबदी के लिए दबिश दी। अधिकारियों का कहना कि पांच लाख के इनामी शूटरों की तलाश पूरे प्रदेश में चल रही है। मेरठ में शूटरों की अभी सटीक लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दिनभर चर्चा रही कि अतीक का एक शूटर मेरठ में देखा गया। किसने देखा, इसकी कोई जानकारी पुलिस को नहीं है। अतीक के बहनोई डॉ अखलाक नौचंदी के भवानीनगर में रहते है। दो साल पहले भी डॉ. अखलाक को नौचंदी थाने में लाकर पूछताछ कर चुकी है। उस समय भी अतीक का बेटा उमर एक लाख का इनाम था, जोकि फरार चल रहा था। अब फरार असद और चारों शूटरों को तलाश में एसटीएफ लगी है। इस शूटर की मेरठ में लोकेशन बताई जा रही है, उसकी घेराबंदी बुधवार रात में तेज कर दी। एक शूटर के पकड़ने की चर्चा भी चल रही है। हालांकि, अभी उसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed