फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF busted an illegal Weapon making factory in Meerut, four arrested

मेरठ में हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार दबोचे, भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद

Wed, 18 Dec 2019 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Dec 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
STF busted an illegal Weapon making factory in Meerut, four arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बुधवार को एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के लिसाड़ीगेट में चल रही एक अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही फैक्टरी में भारी मात्रा में अधनिर्मित हथियार, तमंचे व पिस्टल बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन


मेरठ और इसके आसपास के कई इलाके अवैध असलहे बनाने के अड्डे बने हुए हैं। बुधवार को एसटीएफ द्वारा अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ होने के बाद फिर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लाजिमी हैं। यह पहली बार नहीं है जब एसटीएफ ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी हो। इससे पहले भी यहां से कई संदिग्ध हथियार सप्लायर पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किठौर में अवैध हथियार बनाने वालों पर पुलिस शिकंजा क्यों नहीं कस पाई, जबकि यहां के हथियार सप्लायरों का कनेक्शन आईएसआईएस से जुड़ा होना बताया गया था।

इसको लेकर एनआईए और एटीएस ने जनवरी 2017 में जांच की थी। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके से तीन संदिग्ध नईम, सुहेल और मतलूब की गिरफ्तारी भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed