{"_id":"69f22e761c92bc39c600bce1","slug":"stepfather-reported-for-obscene-act-meerut-news-c-73-1-smrt1028-107049-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सौतेले पिता पर अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सौतेले पिता पर अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर उसके साथ अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को किशोरी ने रिपोर्ट पंजीकृत कराते हुए बताया कि उसका सौतेला पिता करीब एक वर्ष से उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा है। आरोपी उसे वीडियो कॉल करता है और उसके सामने नग्न हो जाता है जिसके स्क्रीनशॉट उसने अपने मोबाइल में लिए हुए हैं। उसने बताया कि 24 अप्रैल को वह और उसकी मां व बहन खेत पर गेहूं काटने गए थे तभी पिता वहां आ गया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा। मां और बहन के साथ गाली गलौज करने लगा जैसे-तैसे वह लोग वहां से निकलकर भागे। घर आने पर आरोपी सौतेले पिता ने उन्हें किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि करीब पांच महीने पहले उसके सौतेले पिता ने गाजियाबाद में एक महिला के साथ निकाह किया था।
एसओ मुंडाली देवेंद्र मिश्र ने बताया कि संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी आरोपी फरार है, जिसकी जल्द धरपकड़ की जाएगी।