{"_id":"69bea5900f78b19c3e0f94bd","slug":"stay-informed-about-new-income-tax-rules-kanwar-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1138582-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए आयकर नियमों के बारे में जागरूक रहें : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आयकर नियमों के बारे में जागरूक रहें : कंवर
विज्ञापन
- दिल्ली रोड स्थित सभागार में हुआ कार्यशाला का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ सीआईआरसी मेरठ ब्रांच और आईसीएआई के ऑडिटिंग एंड एश्योरेंस बोर्ड की ओर से शनिवार को दिल्ली रोड स्थित सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आयकर के नए नियमों को सरल तरीके से समझाया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ सीए राजीव गुप्ता, सीए नितिन कंवर एवं सीए अभय कुमार ने किया। संचालन सीए अराधना चढ्ढा, सीए कल्पक व सीए तनीषा सिंघल ने किया। प्रथम सत्र के वक्ता सीए नितिन कंवर ने कहा कि नए आयकर नियमों के बारे में जागरूक रहें। नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। इनका असर करदाताओं और पेशेवरों पर पड़ेगा। उन्होंने समझाया कि रिटर्न फाइल करना पहले से आसान हो गया है। डिजिटल होने से प्रक्रिया सरल हुई है। फेसलेस असेसमेंट से पारदर्शिता बढ़ी है।
उन्होंने जुर्माने से जुड़े नियमों को भी सरल भाषा में समझाया। छोटी-छोटी गलतियों से बचने को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही रिटर्न भरना महत्वपूर्ण है। सीए कंवर ने कहा कि नए नियमों को समझकर करदाता अनावश्यक विवादों से बच सकते हैं। इस सत्र के अध्यक्ष सीए चंद्र मेहरा रहे। दूसरे सत्र में सीए अभय कुमार ने बैंक ऑडिट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑडिट का मुख्य उद्देश्य खातों की सही जांच करना है। यह भी देखना है कि सभी नियमों का पालन हो रहा है। इस सत्र के अध्यक्ष सीए कपिल जैन रहे। कार्यशाला में सीएम अनुपम शर्मा, वीशु शर्मा, शशांक गुप्ता, धीरज, आशीष अनेजा, ज्ञाति गुप्ता, अजय गुप्ता आदि रहे।