फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Statistics still released in Corona patients

कोरोना मरीजों में अब तक जारी आंकड़ेबाजी

Fri, 17 Jul 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Statistics still released in Corona patients
मेरठ स्वास्थ्य विभाग और शासन के आंकड़ों में फर्क
विज्ञापन

मेरठ। जिले में कोरोना मरीजों को लेकर चल रही आंकड़ेबाजी का खेल लगातार जारी है। बुधवार तक शासन और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में 15 लोगों की मौत और 24 मरीजों का फर्क चल रहा था। शासन के आंकड़ों में 93 मौत हैं और मेरठ में 78 बताई जा रही हैं। ऐसे ही शासन 1661 मरीज बता रहा है, जबकि मेरठ स्वास्थ्य विभाग 1637 मरीज। शासन 1074 मरीज स्वस्थ होना दिखा रहा है तो स्वस्थ्य विभाग 1107। एक्टिव मरीज शासन के हिसाब से 494 हैं, जबकि स्वस्थ्य विभाग के हिसाब से 452 मरीज। यह फर्क तब है, जबकि शासन और स्वास्थ्य विभाग कई बार अपने अपने आंकड़े संशोधित कर चुके हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि जब मरीज मिलता है तो उसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाती है। शासन के आंकड़ों में उसे दर्ज कर लिया जाता है, लेकिन विभाग की पड़ताल में कई मरीज दूसरे जिलों के मिलते हैं। इसके बाद आंकड़ों में संशोधन किया जाता है। कई बार यह संशोधन पोर्टल पर नहीं हो पाता। ऑडिट के बाद सब सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed