फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Statements recorded in bribery case, investigation report prepared

रिश्वत प्रकरण में बयान दर्ज किए, जांच रिपोर्ट तैयार

Sun, 20 Apr 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Statements recorded in bribery case, investigation report prepared
कैराना। सरकारी अस्पताल में सर्जन डॉक्टर ने गर्भवती महिला के परिजनों से करीब साढ़े आठ हजार रुपये वसूले थे। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच बैठाई। जिसके बाद जांच कमेटी ने दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों के बयान दर्ज किए। जल्द ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


चार दिन पहले मोहल्ला आलकलां निवासी मोहम्मद शादाब ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की थी। जिसमें कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सर्जन डॉ. मनीष राठी व अन्य दो कर्मचारी उससे पांच-पांच सौ के नोट लेते हुए साफ दिखाई दे रहे थे। शिकायतकर्ता मोहम्मद शादाब ने बताया कि करीब चार माह पहले उसकी भाभी आलिया ने सीएचसी पर ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसका ऑपरेशन सीएचसी पर तैनात सर्जन डॉक्टर मनीष राठी के द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

ऑपरेशन के नाम पर डॉ. मनीष राठी व अन्य दो कर्मचारियों ने उससे करीब साढ़े आठ हजार रुपये लिए थे। उसके द्वारा ही आरोपियों की अपने मोबाइल से वीडियो बनाई गई थी। पीड़ित ने स्वास्थ्य मंत्री से लेकर जिलाधिकारी शामली व मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायत करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार चौहान के आदेश पर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। सीएमओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट पूरी है। जांच कमेटी उच्चाधिकारियों को अपनी जांच रिपोर्ट भेजेगी। जो शासन को जाएगी। जल्द ही शासन स्तर से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


- जांच कमेटी ने पांच लोगों के दर्ज किए बयान

कैराना। सीएमओ की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी में डॉक्टर अतहर जमील, डॉक्टर अश्वनी व डॉ. विनोद शामिल हैं। जिन्होंने शिकायतकर्ता मोहम्मद शादाब सहित आरोपी सर्जन डॉ. मनीष राठी, ओटी टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार व एक अन्य कर्मचारी तथा अंबा ब्लड बैंक के संचालक के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed