Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State Smart City Mission will change Surat, 18 works proposed

Meerut News: राज्य स्मार्ट सिटी मिशन से बदलेगी सूरत, 18 कार्यों का प्रस्ताव बनाया

Thu, 26 Dec 2024 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
State Smart City Mission will change Surat, 18 works proposed
250 करोड़ की डिमांड सरकार को भेजी, आईटीएमएस में भी होगा सुधार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राज्य स्मार्ट सिटी मिशन से मेरठ शहर की सूरत बदलेगी। दिल्ली रोड स्थित साउथ रैपिड रेल स्टेशन के पास गर्ल्स हॉस्टल, सूरजकुंड मार्ग स्थित चार मंजिला मिनी मॉल और आईटीएमएस में सुधार सहित 18 कार्यों का प्रस्ताव बनाकर निगम ने शासन को भेज दिया है। करीब 250 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि कई नए भवनों के निर्माण का ठेका सरकार की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को दिया है।
एडीजी यातायात के. सत्यानारायण ने आईटीएमएस (इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजेमेंट सिस्टम) से लेकर यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताकर पुलिस और निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। यह योजना राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश के सात महानगर में शुरू हुई थी। इसका शुभारंभ 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। नगर निगम ने राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 250 करोड़ रुपये खर्च करने की परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसमें दिल्ली रोड स्थित साउथ रैपिड रेल स्टेशन के पास करीब 100 बेड का गर्ल्स हॉस्टल, सूरजकुंड पर सीनियर सिटीजन, खेलकूद के उत्पादक बनाने वाले व्यापारियों के लिए मिनी मॉल व अन्य प्रस्ताव की लिस्ट तैयार की है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण अमित शर्मा ने बताया कि राज्य स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना में ट्रैफिक जाम व नगरीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, कंट्रोल रूम से संचालित होने वाली पथ प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल सुविधाओं के लिए वाटर स्काडा सिस्टम, मृत मवेशियों के निस्तारण के लिए प्लांट स्थापित भी होना है। 32 करोड़ की लागत से सूरजकुंड मार्ग पर मिनी मॉल, 48 करोड़ का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 26 करोड़ रुपए से वूमेन हॉस्टल, 18 करोड़ से पेयजल सुविधा के लिए वाटर स्काडा सिस्टम, 10 करोड़ से कासमपुर कंकरखेड़ा में जोनल कार्यालय सहित कई निर्माण कार्यों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार ने मेरठ को राज्य स्मार्ट सिटी में रखा है। नगर निगम ने 250 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर 18 कार्यो के निर्माण कराने के लिए शासन को भेजा था, जिसमें अभी सिर्फ 150 करोड़ पास हुए है। जिसमें निगम की 7 परियोजना है। सारी परियोजना पर कार्य होने से शहर की सूरत बदल जाएगी।

हरिकांत अहलूवालिया, महापौर
---
राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना से शहर का विकास कराया जा रहा है। निगम में लगे आईटीएमएस से यातायात व्यवस्था के साथ शहर के प्रमुख चौराहों के सीसीटीवी को जोड़ा जा रहा है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर जगमग भी कराने के लिए पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) व्यवस्था सुधारेगी। - सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed