फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   state president of Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal Mukund Mishra is welcomed by traders in Meerut

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का जोरदार स्वागत, निकाला रोड शो, शहर में लगा जाम

Mon, 19 Jul 2021 10:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Jul 2021 10:57 PM IST
सार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का मेरठ में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं व्यापारियों ने उनके स्वागत में रोड शो निकाला।

विज्ञापन
state president of Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal Mukund Mishra is welcomed by traders in Meerut
शहर में लगा जाम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का मेरठ में प्रथम बार आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पराशर के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वागत रैली निकाली। मुख्य मार्गों में इस बीच जाम के हालात बन गए। सैकड़ों व्यापारियों ने रोड शो में शामिल होकर शक्ति प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पंडित प्यारेलाल शर्मा मेमोरियल में मुख्य स्वागत समारोह हुआ। जिला मेरठ के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह दिया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा एक अगस्त को ललितपुर में आम सभा होगी। इसमें प्रदेश भर के व्यापारी शामिल होंगे। प्रदेश कार्य समिति के चुनाव सात सितंबर से आठ सितंबर के बीच वृंदावन में होंगे। 
विज्ञापन


मुकुंद मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। व्यापारियों की ज्यादातर समस्याओं का समाधान हो चुका है। जो बची हैं उसके लिए मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पराशर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने आश्वस्त किया है कि जिले की विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का रोड शो रुड़की रोड स्थित गांधीबाग से आरंभ हुआ। ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारियों का रोड शो बेगमपुल, शिव चौक, बुढ़ाना गेट आदि क्षेत्रों से गुजरा। रोड शो के दौरान इंदिरा चौक, हापुड़ रोड, इमलिया सहित कई स्थानों पर जाम के हालात बन गए। वहीं कार्यक्रम में विनोद त्यागी, राजकुमार मदान, तरुण शर्मा, अल्वी अतीक, कृष्ण पाल शर्मा, अनिल पुरोहित, अकरम गाजी, अतुल गुप्ता, सुरेश कुमार, राजीव गुप्ता आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed