फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State President of SP Backward Classes Cell Rajpal Kashyap targeted the BJP and said that the income of farmers has been reduced to half

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला, राजपाल बोले- दोगुनी के बजाय आधी रह गई किसानों की आय

Wed, 13 Oct 2021 09:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Oct 2021 09:10 PM IST
सार

सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन उनकी आय आधी हो चुकी है।

विज्ञापन
State President of SP Backward Classes Cell Rajpal Kashyap targeted the BJP and said that the income of farmers has been reduced to half
सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप के साथ राजपाल और अतुल प्रधान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान सरकार ब्याज समेत जल्द करें। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन उनकी आय आधी हो चुकी है। 

विज्ञापन


राजपाल कश्यप बुधवार को मेरठ के सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुए। इसके बाद सिवाल खास विधानसभा के किनौनी गांव में सभा की। बाद में समाजवादी पार्टी के 16 युवा कार्यकर्ता जो जेल में बंद हैं, उनसे मुलाकात कर जल्द बाहर निकलवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को बुढ़ाना में सपा मुखिया अखिलेश यादव की सभा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा से आवेदन करने वालों को निर्देश दिए हैं कि सभी 15-15 बसें बुढ़ाना की सभा में ले जाएं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विपिन मनोठिया, अतुल प्रधान, योगेश वर्मा, संजीव यादव, हरिश्चंद्र प्रजापति, मनोज सैनी और राहुल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed