फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State-level badminton championship to be held in Meerut from August 29.

Meerut News: मेरठ में 29 अगस्त से होगी राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

Thu, 27 Aug 2026 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
State-level badminton championship to be held in Meerut from August 29.
जिला बैडमिंटन संघ की ओर से कराया जाएगा टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से शहर में राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 2 सितंबर तक रेकोनेट बैडमिंटन एकेडमी मोदीपुरम में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 600 खिलाड़ी विभिन्न् श्रेणी में प्रतिभाग करेंगे। महिला और पुरुष दोनों वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में 600 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, वाराणसी, बरेली, कौशाम्बी, रायबरेली समेत विभिन्न जिलों से विभिन्न आयु एवं वर्गों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इतने बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की भागीदारी इस प्रतियोगिता को प्रदेश की महत्वपूर्ण बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शामिल करती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का महत्व इसलिए भी विशेष है क्योंकि इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि मेरठ में इतनी बड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य मेरठ और उत्तर प्रदेश में बैडमिंटन को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा, खेल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों के रहने आदि की व्यवस्था को लेकर एसोसिएशन की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed