फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Starting today, cricketers from Meerut will dominate the Ghaziabad League.

Meerut News: आज से गाजियाबाद लीग में छाएंगे मेरठ के क्रिकेटर

Thu, 04 Jun 2026 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Starting today, cricketers from Meerut will dominate the Ghaziabad League.
- रितुराज शर्मा, समीर रिजवी समेत कई क्रिकेटर कर रहे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गाजियाबाद में शुक्रवार से गाजियाबाद प्रीमियर लीग (जीपीएल) की शुरूआत होने जा रही है। इसमें मेरठ समेत आसपास के कई जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मेरठ के रितुराज शर्मा, समीर रिजवी, सहारनपुर के प्रशांतवीर भी टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। उद्घाटन मुकाबला रैना सुपर किंग्स और मिगसन चैंपियंस की टीम के बीच शुक्रवार शाम छह बजे होगा।
इस लीग में गाजियाबाद टस्कर्स, क्रिकेगिरी पैंथर्स, समरकूल टाइगर्स, साई किंग्स, रैना सुपर किंग्स, मिगसन चैंपियंस, गुडलक ग्लेडिएटर्स, गाजियाबाद रॉयल्स कुल आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें मेरठ से समीर रिजवी रैना सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं और टीम की कप्तानी भी करेंगे। वहीं साई किंग्स टीम में शामिल सहारनपुर के प्रशांतवीर टीम की कप्तानी करेंगे। प्रशांत वीर भी आईपीएल 2026 में सबसे अधिक धनराशि में खरीदे गए अनकैप्ड खिलाड़ी रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने दल में शामिल किया। हालांकि उन्हें कुछ ही मैच में मौका मिला। इसमें वह खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन

इसके अलावा क्रिक गिरी पैंथर्स टीम में रिंकू सिंह को शामिल किया गया है। वह टीम के कप्तान होंगे। गाजियाबाद टस्कर्स में मेरठ के रितुराज शर्मा खेलते नजर आएंगे। रितुराज शर्मा यूपी के लिए अंडर-23, रणजी ट्रॉफी समेत कई सीरीज में हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा यूपी लीग में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मेरठ मेवरिक्स के लिए खेलते हुए कई शानदार पारी खेली। रितुराज शर्मा पर इस टूर्नामेंट में सबकी नजर होर्गी। समीर रिजवी तो पहले ही मेरठ का नाम रोशन कर चुके हैं। अब बारी मेरठ के उभरते हुए बल्लेबाज रितुराज शर्मा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 को प्रतियोगिता का फाइनल होगा
प्रतियोगिता की ट्रॉफी और जर्सी पूर्व भारतीय क्रिकेट सुरेश रैना ने 25 मई को लॉन्च की थी। शुक्रवार से प्रतियोगिता की शुरूआत हो रही है। उद्घाटन मुकाबला रैना सुपर किंग्स और मिगसन चैंपियंस की टीम के बीच शाम छह बजे से होगा। इसके बाद लीग मैच जारी रहेंगे। इसके बाद 20 जून को सेमीफाइनल-1 और 2 खेला जाएगा। 21 जून की शाम छह बजे से अल्फा क्रिकेट मैदान में ही फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed