फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Star Eleven team won the match by 20 runs

Meerut News: स्टार इलेवन की टीम ने 20 रन से मैच जीता

Sun, 28 Dec 2025 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Star Eleven team won the match by 20 runs
गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एक
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में शनिवार को स्टार इलेवन और गुलबहार क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। मैच में स्टार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसमें तारिक ने 47, अक्सम ने 43, सालिक ने 18 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

गेंदबाजी में शाद मलिक ने दो, इमरान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलबहार क्रिकेट क्लब की टीम 22 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई। इसमें टीम की ओर से मोहम्मद अनस ने 38, अनीस ने 35 और दानिश खान ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में स्टार इलेवन की टीम की ओर से आमिर ने दो, शाद मलिक ने दो, इमरान राजपूत ने दो विकेट लिए। स्टार इलेवन की टीम ने 20 रन से मैच जीता। इस दौरान हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू, शुभम, मोहित, कपिल आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed