फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Star Cricket Club team won the match by four wickets.

Meerut News: स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने चार विकेट से मैच जीता

Sun, 01 Feb 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Star Cricket Club team won the match by four wickets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में रविवार को गोल्डन ग्लैडिएटर्स और स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने चार विकेट से जीत प्राप्त की।गोल्डन ग्लैडिएटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से भाटी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 44 गेंद में 92 रन की पारी खेली। शहबाज खान ने 21 गेंद में तेज 44 रनों की पारी खेली। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में दीपक तोमर और आदित्य शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए मात्र 23.2 ओवर में छह विकेट खोकर 236 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टीम की जीत में दीपक तोमर की 38 गेंद में खेली गई 69 रनों की बेहतरीन पारी और केशव शर्मा की 26 गेंदों में 49 रनों की तूफानी बल्लेबाजी निर्णायक साबित हुई। गोल्डन ग्लैडिएटर्स की ओर से गेंदबाजी में सनी चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए, जबकि कपिल चौधरी और दीपांशु को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपक तोमर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के समापन पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम स्टार क्रिकेट क्लब को बधाई दी और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed