फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stamp scam... Vishal's name revealed in five cases, preparations for arrest

Meerut News: स्टांप घोटाला... पांच मुकदमों में खुला विशाल का नाम, गिरफ्तारी की तैयारी

Thu, 14 Nov 2024 03:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Stamp scam... Vishal's name revealed in five cases, preparations for arrest
मेरठ। स्टांप घोटाले में दर्ज पांच मुकदमों में अधिवक्ता विशाल वर्मा का नाम पुलिस ने खोल दिया है। अब उसकी गिरफ्तारी की तैयारी भी शुरू कर दी है। 997 स्टांप पर मेरठ कोषागार की मुहर और हस्ताक्षर की जांच फोरेंसिक लैब से कराने की प्रक्रिया चालू हो गई। वहीं, 2016 से रजिस्ट्री में लगे स्टांप की जांच कराने के लिए सहायक आयुक्त स्टांप ज्ञानेंद्र कुमार ने उपनिबंधकों को निर्देश दिए हैं। फर्जी स्टांप की बिक्री करने गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं, इसका भी जांच में खुलासा होगा।
विज्ञापन

25 हजार के फर्जी स्टांप लगाकर अधिकांश रजिस्ट्री हुई है। अधिवक्ता विशाल वर्मा से स्टांप खरीदें गए हैं, इसके पुख्ता प्रमाण पुलिस ने जुटा लिए हैं। अलग-अलग तीन मुकदमों में विशाल का नामजद किया गया है, जबकि दो मुकदमे में उसका नाम नहीं था। पुलिस की विवेचना में विशाल का पांचों मुकदमों में नाम खोल दिया है। भाजपा नेता के करीबी की फर्म ने करोड़ों रुपये के स्टांप खरीदे हैं, इसकी गहनता से जांच होगी। बताया गया कि कचहरी में अधिवक्ता विशाल वर्मा का बड़ा नेटवर्क फैला है। जिला कोषागार और रजिस्ट्री विभाग की कार्यशैली की जांच होगी।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े के बाद उसने कितनी संपत्ति खरीदी है। इस सबकी छानबीन शुरू कर दी गई। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि तीन साल की जांच में 997 रजिस्ट्री में फर्जी स्टांप लगाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। उक्त स्टांप में मुहर और हस्ताक्ष्रर की जांच फोरेंसिक लैब से कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि नामजद विशाल वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed