फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stamp scam: Four officers of registry and treasury may face action, role of all four is suspicious

स्टांप घोटाला: रजिस्ट्री और कोषागार के चार अफसरों पर गिर सकती है गाज, चारों की भूमिका संदिग्ध

Thu, 15 May 2025 02:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 15 May 2025 02:31 PM IST
सार

स्टांप घोटाले के मामले में मेरठ के रजिस्ट्री और कोषागार के चार अफसरों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
Stamp scam: Four officers of registry and treasury may face action, role of all four is suspicious
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्टांप घोटाले के मामले में मेरठ के रजिस्ट्री और कोषागार के चार अफसरों पर गाज गिर सकती है। पुलिस की विवेचना में मुख्य आरोपी विशाल वर्मा के साथ चारों अफसरों की भूमिका बताई गई है। बताया गया है कि करीब दस साल से कचहरी में स्टांप घोटाला चल रहा था। बिल्डरों द्वारा खरीदी गई जमीन में लगे स्टांप निकालकर उनको कचहरी में बेचने का काम चल रहा था।
विज्ञापन


तीन साल की जांच में करीब 7.50 करोड़ रूपये का घोटाला होने की पुष्टि जिला प्रशासन ने कर दी है। मुख्य आरोपी विशाल वर्मा सहित 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस प्रकरण की जांच मेरठ पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन


 

हालांकि, स्टांप घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू से कराने के लिए पत्राचार हो चुका है। पुलिस की विवेचना में मुख्य आरोपी विशाल वर्मा के साथ रजिस्ट्री और कोषागार के चार अधिकारियों की भूमिका मिली है। जिनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।

बताया जा रहा है कि उक्त चारों अफसरों को आरोपी विशाल वर्मा पैसा देने के साथ-साथ मौजू मस्ती कराता था। इसके सुबूत भी पुलिस ने जुटा लिए है। उक्त चारों अफसरों में से दो अधिकारियों को तबादला दूसरे जनपद में हो चुका है, जिनको पुलिस और विभाग के उच्च अधिकारियों ने नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा है।

एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी का कहना कि इस प्रकरण की जांच पुलिस क्राइम ब्रांच में चल रही है। अब तीन साल की जगह पांच साल के स्टांप की जांच विभागीय अफसर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed