फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Staging of the Vishwamitra Yajna, the slaying of Tadaka, and the deliverance of Ahalya in Mawana.

Meerut News: मवाना में विश्वामित्र यज्ञ, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार का मंचन

Fri, 09 Oct 2026 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Staging of the Vishwamitra Yajna, the slaying of Tadaka, and the deliverance of Ahalya in Mawana.
रामलीला मंच पर मंचन करते कलाकार (मवाना)
मवाना। भगवान श्री रामलीला कमेटी ने नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में भव्य रामलीला का आयोजन किया। शुक्रवार की रात कलाकारों ने विश्वामित्र यज्ञ, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का जीवंत मंचन किया।
विज्ञापन

लीला का शुभारंभ महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ से हुआ। इसमें सुबाहु और मारीच अपने राक्षसी दल के साथ बार-बार विघ्न डाल रहे थे। राक्षसों के अत्याचार से परेशान होकर विश्वामित्र अयोध्या के राजा दशरथ के दरबार में सहायता मांगने पहुंचे। राजा दशरथ ने पहले अपने पुत्रों को भेजने में असमर्थता जताई। महर्षि के समझाने पर उन्होंने श्री राम और लक्ष्मण को उनके साथ सहर्ष विदा किया।
विज्ञापन

वन में यज्ञ की सुरक्षा के दौरान ताड़का ने उपद्रव मचाया। प्रभु श्री राम ने महर्षि की आज्ञा पाकर एक ही बाण से राक्षसी ताड़का का संहार कर दिया। इसके बाद भगवान राम ने मारीच को बिना फल वाले बाण से सैकड़ों योजन दूर समुद्र पार फेंक दिया। उन्होंने सुबाहु का वध कर महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ को निर्विघ्न संपन्न कराया। यज्ञ समापन के बाद विश्वामित्र दोनों भाइयों को जनकपुरी ले गए। मार्ग में प्रभु श्री राम के चरण स्पर्श से पाषाण बनी माता अहिल्या का उद्धार हुआ। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा रामलीला मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed