फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Staging of the Shravan Katha and the birth of Shri Ram at the Daurala Ramlila.

Meerut News: दौराला रामलीला में श्रवण कथा और श्रीराम जन्म का मंचन

Fri, 09 Oct 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Staging of the Shravan Katha and the birth of Shri Ram at the Daurala Ramlila.
दौराला। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित राम लखन रंगमंच कमेटी मटौर दौराला द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला के दूसरे दिन श्रवण कुमार की करुण कथा से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक की लीला प्रस्तुत की गई। इस मंचन को देखकर दर्शक भावुक हो उठे, वहीं श्रीराम जन्म पर पूरा मैदान उत्सवमय हो गया।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के महामंत्री ललित चौहान ने बताया कि कलाकारों ने श्रवण कुमार की कथा का मंचन किया। श्रवण कुमार अपने नेत्रहीन माता-पिता को तीर्थ यात्रा करा रहे थे। सरयू नदी पर पानी भरने के दौरान राजा दशरथ ने शब्दभेदी बाण चला दिया। बाण लगने से श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने प्राण त्याग दिए। पुत्र वियोग से दुखी उनके माता-पिता ने राजा दशरथ को श्राप दिया। इसके बाद कलाकारों ने राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति यज्ञ और भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य प्रस्तुत किया। श्रीराम जन्म होते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान ठाकुर हरपाल सिंह, विनीत, रविंद्र, रजनीश और विपिन मौजूद रहे। ज्योति, मोहन, अमित, राकेश, अरुण और दीपक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed