Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stag Global Yoddha and Rajput Warriors reach the finals

Meerut News: स्टैग ग्लोबल योद्धा और राजपूत वॉरियर्स फाइनल में पहुंचे

Fri, 09 Jan 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Stag Global Yoddha and Rajput Warriors reach the finals
मेरठ..कंवलजीत..आईटीआई में चल रहे हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खिलाडियों को सम्मानित क
आईटीआई साकेत, गुरु तेग बहादुर और वीआरएस सैनी क्रिकेट मैदान में चल रहे 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को तीन मैच खेले गए। इसमें स्टैग योद्धा और ग्रीन फील्ड बुलंदशहर ने मैच जीते। वहीं, अंकों के आधार पर स्टैग ग्लोबल योद्धा और अमृतसर राजपूत वॉरियर्स की टीम ने सीनियर वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहले मैच में आरसीए इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 44 और अजय ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में दिपांशु और यश ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टैग ग्लोबल योद्धा की टीम ने 17.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीता। इसमें सूरज ने 77, कार्तिक ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य, कुणाल ने दो दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसमें मयंक ने 82, दक्ष ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में अवि ने तीन और दिव्य ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीए इलेवन की टीम 19.3 ओवर में 180 रन ही बना सकी। इसमें दिव्य ने 44 और आरिश ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में तनिष्क ने तीन और मुकुल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच स्टैग ग्लोबल योद्धा और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें स्टैग ग्लोबल योद्धा ने दो विकेट से मैच जीता। क्रिकेट कोच एवं आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि इस मौके पर ग्रीन फील्ड एकेडमी बुलंदशहर, जीटीबी स्कूल एकेडमी, राजपूत वॉरियर्स अमृतसर की टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को फाइनल वर्ग का समापन दोपहर तीन बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed