फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Staff were in tears, fearing job loss.

Meerut News: स्टाफ की आंखों में छलके आंसू, सता रहा नौकरी जाने का डर

Wed, 08 Apr 2026 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Staff were in tears, fearing job loss.
सेंट्रल मार्केट में ​स्थित कृष्णा किडस अस्पताल में कार्रवाई से पहले खाली होता अस्पताल। .......  - फोटो : Archive
सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सीलिंग आदेश ने केवल इमारतों को ही नहीं बल्कि सैकड़ों परिवारों की उम्मीदों को भी झकझोर कर रख दिया है। सालों से सेवा दे रहे कर्मचारियों के चेहरे पर अपनी नौकरी खोने और परिवार के भरण-पोषण की चिंता साफ झलक रही थी।
विज्ञापन


सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद से ही स्कूल और अस्पताल संचालकों की रातों की नींद उड़ गई। देर रात तक स्कूलों में ब्लैकबोर्ड, फर्नीचर, डेस्क और ऑफिस का रिकॉर्ड पैक करने का काम चलता रहा। वहीं अस्पतालों में बेड खाली किए गए और दवाओं के स्टॉक को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह जब संचालक दोबारा अपने संस्थानों पर पहुंचे तो वहां सन्नाटा और मायूसी पसरी हुई थी।
विज्ञापन

अभिभावक बोले- एडमिशन लिए ही क्यों?
इन दिनों स्कूलों में नए सत्र के दाखिले चल रहे हैं। सुबह जब अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे तो वहां का माहौल देखकर दंग रह गए। कुछ स्कूलों पर स्कूल बंद होने का पोस्टर चस्पा था। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अभिभावकों का कहना था कि जब संचालकों को पता था कि सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है तो उन्होंने नए एडमिशन क्यों लिए। क्षेत्र के निवासी अभिभावकों ने तर्क दिया कि छोटे बच्चों का दाखिला घर के पास होने के कारण कराया गया था। अब अगर बच्चों को दूर के स्कूलों में शिफ्ट करना पड़ा तो उनकी सुरक्षा और आवाजाही की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ का दर्द: अब कहां जाएंगे हम?
सीलिंग की आशंका ने सबसे गहरा घाव उन कर्मचारियों को दिया है जो यहां पिछले 10-15 वर्षों से काम कर रहे हैं। स्कूल और अस्पताल के स्टाफ में छाई मायूसी ने माहौल को गमगीन कर दिया। सालों से एक ही संस्थान में काम करने वाले पुराने स्टाफ के सदस्य अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। उन्हें डर है कि एक झटके में उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी। हमारे परिवार का पेट कैसे पलेगा? इस उम्र में अब हम नई नौकरी के लिए कहां भटकेंगे? ये सवाल हर कर्मचारी की जुबान पर थे। खुद मुश्किल में फंसे स्कूल और अस्पताल प्रबंधक अपने स्टाफ को दिलासा देते नजर आए हालांकि उनके अपने चेहरों पर भी अनिश्चितता की लकीरें साफ थीं।

सेंट्रल मार्केट में स्थित कृष्णा किडस अस्पताल में कार्रवाई से पहले खाली होता अस्पताल। ....... 

सेंट्रल मार्केट में स्थित कृष्णा किडस अस्पताल में कार्रवाई से पहले खाली होता अस्पताल। ....... - फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed