{"_id":"6911feebe03bb003c80d226b","slug":"staff-reshuffled-responsibilities-increased-for-many-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1024302-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्टाफ में किया फेरबदल, कई की बढ़ाई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्टाफ में किया फेरबदल, कई की बढ़ाई जिम्मेदारी
Mon, 10 Nov 2025 08:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण और अनाधिकृत कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए मेडा उपाध्यक्ष ने किया फेरबदल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में अवैध निर्माण और अनाधिकृत कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए मेडा ने स्टाफ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। कई कर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने स्टाफ के साथ बैठक में कई निर्णय लिए हैं।
जोन ए और सी के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव और निकेता सिंह को प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन खंड जोन बी और डी दिए गए हैं। रामकुमार मेट को अर्पित यादव के साथ और परमानंद शर्मा मेट को निकेता सिंह के साथ समबद्ध किया गया है। नोडल अधिकारी पवन कुमार शर्मा तथा उप प्रभारी प्रवर्तन के तौर पर बिजेंद्र सिंह, धीरज सिंह यादव, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार मारकंडे, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार प्रथम को बनाया गया है। इन सभी उप प्रभारियों को अलग-अलग जोन में तैनात कर काम बांटा गया है। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि मेट व सुपरवाइजरों को भी तैनाती प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन द्वारा तय करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ कर्मचारियों को प्रवर्तन से हटाकर अभियंत्रण तथा विधि विभाग में तैनाती दी गई है।