Meerut: खरखौदा थाने में देर रात एसएसपी का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर रिकॉर्ड तक की जांच
मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शुक्रवार देर रात खरखौदा थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, बैरक, हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड और हेल्प डेस्क समेत सभी यूनिटों की जांच कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विस्तार
शुक्रवार देर रात 12:10 बजे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा अचानक खरखौदा थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। एसएसपी ने सबसे पहले परिसर की स्थिति और ड्यूटी व्यवस्था का आकलन किया।
साफ-सफाई, हवालात से लेकर शस्त्रागार तक जांच
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, हवालात, बैरक, भोजनालय, मालखाना, शस्त्रागार, साइबर हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र जैसी सभी इकाइयों की स्थिति की जांच की।
थाने के अभिलेखों की समीक्षा में एसएसपी ने छोटी गलतियों पर हल्की नाराजगी जताई और जिम्मेदार कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: डॉक्टरों का मॉड्यूल खोल रहा नए राज: आखिर एक साल कहां था डॉ. आदिल? देवबंद कनेक्शन चीन-तुर्किये तक पहुंचा
महिला हेल्प डेस्क पर इंस्पेक्टर धीरज सिंह मिले तैनात
निरीक्षण के दौरान एसएसपी हेल्प डेस्क पहुंचे तो वहां इंस्पेक्टर धीरज सिंह किसी मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत सुनते मिले। एसएसपी ने इसे सराहा और पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश
डॉ. ताडा ने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण पर सतर्क रहने, तत्परता से कार्रवाई करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर अनुशासन और पारदर्शिता सर्वोपरि होनी चाहिए।