{"_id":"595b64164f1c1b40218b4a87","slug":"ssp-sir-save-me-my-wife-beat-me-will-kill-me-now-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSP साहब! मुझे बचा लीजिए, मेरी पत्नी मुझे पीटती हैं अब जान से मार देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSP साहब! मुझे बचा लीजिए, मेरी पत्नी मुझे पीटती हैं अब जान से मार देगी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 04 Jul 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
मेरी पत्नी मुझे जान से मार देगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने आज तक सुना व पढ़ा होगा कि पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी, लेकिन यहां तो मामला ही दूसरा है। एक युवक आपबीती सुनाते हुए एसएसपी ऑफिस पर फूट-फूटकर रोया।
विज्ञापन
पत्नी से जान का खतरा जताकर सोमवार दोपहर को एक युवक एसएसपी ऑफिस पर फूटकर रोया। युवक का आरोप है कि पत्नी कई बार उसकी पिटाई कर चुकी है।
परीक्षितगढ़ निवासी एक युवक की शादी सात साल पहले लावड़ चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ हुई थी। दंपति से एक बेटा और एक बेटी है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए युवक ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले पत्नी ने गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहीं सीओ ट्रैफिक से कहा कि साहब, उसकी पत्नी कभी भी उसकी हत्या करा सकती है। यदि इंसाफ नहीं मिला तो जान चली जाएगी। सीओ ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/