फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP inspected security arrangements

Meerut News: एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 28 Mar 2026 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
SSP inspected security arrangements
मवाना/किठौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने शनिवार शाम मवाना थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों की स्थिति और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा।
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना कार्यालय में रखे रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। एसएसपी चौकी सुभाष बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाजार में व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने के निदेश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने नगर में पैदल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

वहीं, एसएसपी ने शनिवार को किठौर थाने के अभिलेख, शस्त्रगार, मालखाना, सीसीटीवी व्यवस्था, मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। वहीं मेस, बैरक व शौचालयों की स्वच्छता की समीक्षा की। एसएसपी ने थाना दिवस पर फरियादियों की समस्या भी सुनीं। थाना दिवस पर पांच शिकायतें आई जिसमें तीन को राजस्व विभाग तथा पुलिस टीम भेजकर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed