फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP honored the constable and home guard who saved the life of the young man

युवक की जान बचाने वाले सिपाही और होमगार्ड को एसएसपी ने किया सम्मानित

Fri, 22 Aug 2025 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
SSP honored the constable and home guard who saved the life of the young man
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरु बक्सर में आत्महत्या के लिए फंदे से लटके युवक विशाल को कमरे की दीवार तोड़कर सीपीआर देकर जान बचाने वाले यूपी 112 के सिपाही सिद्धांत तोमर और होमगार्ड हरिओम को एसएसपी डा. विपिन ताडा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भविष्य में भी इसी तरह अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विशाल ने कुछ युवकों द्वारा पिटाई करने से आहत होकर कमरे में जाकर आत्महत्या करने के लिए फंदा लगा लिया था। परिजनों ने यूपी 112 पर सूचना दी, जिसके तुरंत बाद सिपाही और होमगार्ड ने परिजनों की मदद से हैथोड़े से दीवार तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतरा। सिपाही सिद्धांत तोमर ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। युवक का उपचार मेरठ मेडिकल में चल रहा है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि यूपी 112 के कर्मचारियों ने सराहनीय काम किया है, जिसके लिए उनको पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article