फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP Dr. Vipin Tada inspected Jani police station.

Meerut News: एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने किया जानी थाने का निरीक्षण

Sun, 09 Nov 2025 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
SSP Dr. Vipin Tada inspected Jani police station.
जानीखुर्द। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा और एसपी देहात ने शनिवार देर रात जानी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई कमियों को ठीक करने के निर्देश एसएसपी ने जानी थाना पुलिस को दिए। एसएसपी ने थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली के साथ पुलिस कर्मियों की डयूटी, कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उठाए गए उपायों और अपराध नियंत्रण की प्रक्रियाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ.विपिन ताडा ने निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया। रजिस्टरों में समय पर अंकन, दस्तावेजों का रखरखाव आदि की भी जांच की। एसएसपी ने थाने के बैरक, भोजनालय, हवालात, मालखाना, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, शस्त्रागार और थाना परिसर का निरीक्षण कर उनके रखरखाव और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। एसएसपी ने थाना पुलिस कर्मियों से संवाद कर उन्हें बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सक्रिय रहकर अपराधियों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई करने, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने, न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया। एसएसपी ने जनता की सेवा में तत्पर रहने, शस्त्राभ्यास तथा शस्त्रों का समय समय पर सुरक्षित रखरखाव का भी निर्देश दिया।। एसएसपी ने थाना प्रभारी को थाना कार्यालय की मरम्मत, रिकॉर्ड सही रखने, सार्वजनिक शिकायत निवारण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और मिशन शक्ति जैसी विशेष पहलों पर स्वयं निगरानी रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed