{"_id":"5d9b989b8ebc3e01463f47ad","slug":"ssp-dismissed-the-sog-meerut-news-mrt447338184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एसएसपी ने भंग की एसओजी, वर्दी पहनकर घूमे सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में एसएसपी ने भंग की एसओजी, वर्दी पहनकर घूमे सिपाही
Tue, 08 Oct 2019 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
ssp dismissed the SOG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एसओजी भंग होने के बाद भी उससे जुड़ा एक भी पुलिसकर्मी लाइन नहीं पहुंचा। सिपाही वर्दी पहनकर थानों में ड्यूटी कर रहे हैं। शाम को इसकी सूचना मिलने पर एसएसपी ने वायरलेस सेट पर सिपाहियों की जानकारी लेकर तुरंत उनको पुलिस लाइन भेजने को कहा।
अंतरराष्ट्रीय अपराधी शरद ने थानों में एसओजी में तैनात सिपाहियों से सेटिंग कर रखी थी। इसकी पोल खुलने पर एसएसपी ने एसओजी भंग कर थानों में तैनात सिपाहियों को लाइन में आमद दर्ज कराने को कहा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। थानेदारों ने सभी सिपाहियों को वर्दी पहनाकर तैनात कर लिया।
सोमवार को सभी सिपाही थाने में वर्दी में घूमते नजर आए। इसको लेकर पुलिस वालों में अलग अलग चर्चाएं होती रहीं। जानकारी लगने पर एसएसपी अजय साहनी ने वायरलेस सेट पर सभी थानेदारों को निर्देश दिए कि उक्त सभी सिपाहियों को तुरंत लाइन में भेजा जाए। अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो जाएगी। ब्रह्मपुरी, लिसाड़ीगेट, नौचंदी समेत पांच थाने से सिपाहियों की रिपोर्ट मांगी गई है।