{"_id":"683e0e651cf3e11f370a578a","slug":"ssp-and-police-personnel-were-honored-sardana-news-c-73-1-smrt1027-104253-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी और पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी और पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मेरठ पुलिस को सम्मानित करते हुए फोटो संवाद
जानीखुर्द। गांव पेपला में स्थित वीएस फार्म हाउस में सोमवार को एसएसपी और पेट्रोल पंप पर हुई डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने स्मृति चिह्न देकर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
10 दिन पूर्व नकाबपोश बदमाशों ने गांव पेपला स्थित सरदार पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात की थी। पुलिस ने तीन दिन में डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को व्यापार मंडल रोहटा रोड, भोला रोड एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने डकैती का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। एसएसपी मेरठ डाॅ. विपिन ताड़ा, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल, जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर और डकैती के खुलासे में शामिल रहे अन्य पुलिसकर्मियों का को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान एसएसपी डाॅ. विपिन ताड़ा ने कहा कि पुलिस जनता के सहयोग के बगैर कुछ भी नहीं कर सकती है। जनता के सहयोग से ही पुलिस अपराधियों तक पहुंचती है। सम्मानित करने वालों में दिग्विजय सिंह, कपिल शर्मा, योगेंद्र भवीं, जितेंद्र प्रधान, कपिल चौधरी, रोहित राजपूत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील जाटव, नरेंद्र गुजर, प्रशांत कौशिक, अमरीश प्रधान, मनोज प्रधान, विक्रम प्रधान, अरुण प्रधान, पप्पू प्रधान आदि रहे।