फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP Abhishek Yadav order of action in case of police sent to jail of JE at Muzaffarnagar

जेई को जेल भेजने पर फंसे पुलिसकर्मी, एसएसपी ने जमकर लगाई क्लास, दिया सख्त निर्देश

Thu, 08 Aug 2019 09:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Aug 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
SSP Abhishek Yadav order of action in case of police sent to jail of JE at Muzaffarnagar
मामले की जानकारी देते एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में जल निगम के जेई को बिना जांच पड़ताल के ही जेल भेजने के मामले में जनपद पुलिस फंस गई है। बिना समुचित जांच किए जेई को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने वाली थाना पुलिस फजीहत होने पर धारा-169 के तहत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें जेल से निकालने की तैयारी कर रही है। मामले में जल निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी एसएसपी से मिलकर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर निवासी सौरभ सैनी ने बुधवार तड़के करीब 2.40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि कुछ लोग पिकअप में उसके घर से पशुओं को चोरी कर रहे थे, जिनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को लेकर थाने ले आई। थाना पुलिस ने आनन-फानन में बिना समुचित जांच-पड़ताल किए ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में युवक अभिषेक ने खुद को जल निगम का जेई व कूकड़ा ब्लॉक के सरकारी आवास में रहना बताया, लेकिन गुडवर्क के चक्कर में पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेई के भैंस चोरी के आरोप में जेल जाने के बाद गुरुवार को जल निगम के अधिकारी व कर्मचारी एसएसपी अभिषेक यादव से मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी देते हुए नाराजगी जताई। इस पर एसएसपी ने जेई को जेल भेजने वाले नई मंडी थाने के पुलिसकर्मियों की जमकर क्लास लेते हुए तत्काल प्रभाव से धारा-169 के तहत जेई को जेल से निकालने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 

इन्होंने कहा...
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जेई को मौके से संदिग्ध हालात में पकड़ा गया था, जिसने शुरुआती पूछताछ में कुछ नहीं बताया। जेल जाने के बाद उनके जेई होने का पता चला। धारा-169 के तहत उन्हें जेल से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed