{"_id":"6784271b524c3d761d0bc0ad","slug":"sscb-won-the-mens-team-event-and-railways-won-the-womens-team-event-meerut-news-c-72-1-mrt1058-127284-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुरुष वर्ग टीम स्पर्धा में एसएससीबी और महिला वर्ग में रेलवे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुरुष वर्ग टीम स्पर्धा में एसएससीबी और महिला वर्ग में रेलवे विजेता
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को आर्मी गोल्फ कोर्स के पास 59वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 33 यूनिटों से 699 एथलीट ने प्रतिभाग किया। इनमें 373 पुरुष व 326 महिला एथलीट शामिल हुए। प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा में 10 किलोमीटर दौड़ में एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) और महिला वर्ग में रेलवे की टीम पहले स्थान पर रही। दस किमी. दौड़ में पुरुष में एसएससीबी के हुकम सिंह पहले तो महिला वर्ग में उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-20 पुरुष वर्ग टीम में यूपी तो महिला वर्ग में महाराष्ट्र विजेता रहा। प्रतियोगिता कुल आठ श्रेणी में हुई जिसमें सभी श्रेणी में पदक विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
सबसे पहले सुबह 9 बजे 10 किमी. चैंपियनशिप पुरुष वर्ग का उद्घाटन बिग्रेडियर राजन देसाई, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तकनीकी कमेटी के चेयरमैन रवींद्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। 10 किमी. महिला वर्ग की रेस की शुरुआत पद्मश्री सुधा सिंह, सदस्य एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कार्यकारिणी व उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन मनीष मोहन, अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया।
10 किमी. पुरुष में एसएससीबी के हुकम सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में उत्तराखंड की रहने वाली रेलवे की अंकिता पहले स्थान पर रहीं और स्वर्ण पदक जीता। इसमें अंडर-20 महिला वर्ग में 6 किमी की दौड़ हुई जिसमें हरियाणा की काजल ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग की दौड़ आठ किलोमीटर की हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के जैनू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 20 पुरुष टीम इवेंट में 13 का स्कोर कर उत्तर प्रदेश की टीम पहले स्थान पर रही। महिला वर्ग में 27 का स्कोर कर महाराष्ट्र की टीम विजेता रही। अंडर 18 पुरुष वर्ग में 6 किमी की दौड़ हुई, इसमें महाराष्ट्र के रोहित ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर 18 महिला वर्ग में 4 किमी की दौड़ हुई इसमें महाराष्ट्र की प्रणाली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
पुरुष अंडर 16 में दो किमी. की दौड़ हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के छोटकू ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में भी 2 किमी. की दौड़ हुई, जिसमें पंजाब की मंजौत ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। टीम स्पर्धा के विजेता व उपविजेता और तीसरे स्थान वालों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
टीम स्पर्धा में यूपी ने किया कमाल
प्रतियोगिता में चार वर्ग 10 किमी. पुरुष, महिला व अंडर 20 पुरुष व महिला वर्ग में टीम स्पर्धा हुई। इसमें पुरुष वर्ग 10 किमी में एसएससीबी ने 12 का स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। रेलवे की टीम 35 का स्कोर कर दूसरे स्थान पर रही। राजस्थान की टीम 57 स्कोर कर तीसरे स्थान पर रही। 10 किमी. महिला वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स की टीम 17 का स्कोर कर पहले स्थान पर रही। 40 का स्कोर कर उत्तर प्रदेश की टीम दूसरे स्थान और पुलिस स्पोर्ट्स की टीम 41 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रही। जूनियर अंडर-20 महिला वर्ग में महाराष्ट्र की टीम 27 का स्कोर कर पहले स्थान पर रही। 53 स्कोर कर उत्तर प्रदेश दूसरे और 72 स्कोर कर कर्नाटक की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर 20 पुरुष वर्ग में 13 स्कोर कर उत्तर प्रदेश की टीम पहले, 48 स्कोर के साथ मध्य प्रदेश दूसरे और 56 स्कोर के साथ महाराष्ट्र की टीम तीसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन मनीष मोहन, पद्मश्री सुधा सिंह, अर्जुन अवार्डी गुलाब चंद, एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, बिग्रेडियर अमित, कर्नल मनीष, सचिव नरेंद्र, अनु कुमार आदि ने विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान बहादुर सिंह, संदीप मेहता, बीई स्टेनले जोंस, डाॅ. लालित, नीरज कुमार, शिवानंद नायक, दिनेश सिंह, संदीप यादव, अर्जुन सिंह, राजन भाटिया, दलवीर सिंह, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, ओमराज सिंह, डोरीलाल शर्मा, रमेश यादव, वी-राम वरुन, सिद्धार्थ कृष्ण, बाबादीन चौधरी, दिनेश सिंह, सोनू गुप्ता, अमित सिंह,राम कुमार सिंह, कैलाश मिश्र,निधि सिंह, विनीता बाजपेयी, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।