फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Srivanya Academy won the final and lifted the trophy.

Meerut News: श्रीवान्या एकेडमी ने जीता फाइनल, ट्रॉफी उठाई

Mon, 29 Dec 2025 06:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Srivanya Academy won the final and lifted the trophy.
मेरठ। हापुड़ स्थित मूलचंद क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी मेरठ और के-9 क्रिकेट एकेडमी हापुड़ के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी मेरठ ने सात विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। के-9 क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से समीर चौधरी और अभिषेक राय ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी मेरठ की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम की ओर से समीर चौधरी ने 36 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मुख्य अतिथि संजय कुमार और नीरज कुमार ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर टीम के कप्तान अभिषेक राय को विजेता की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed