फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Srimad Bhagavatam Gita gives the sense of religion: Swami Anantananda

धर्म का बोध कराती है श्रीमद्भागवत गीता : स्वामी अनंतानंद

Fri, 09 Jan 2026 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagavatam Gita gives the sense of religion: Swami Anantananda
- दशावतार भगवान परशुराम मंदिर में महामंडलेश्वर ने किए प्रवचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित दशावतार भगवान परशुराम मंदिर में गीता ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज ने श्रीमद्भावगत गीता पर तात्विक प्रवचन सुनाए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता धर्म का बोध कराती है। प्रत्येक हिंदू के घर में वेद, उपनिषद, गीता, पुराण, रामायण एवं महाभारत अवश्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में परंपरा है कि जहां देवालय होते थे, वहां विद्यालय भी होने चाहिए। देवताओं के हाथ में शास्त्र भी होते हैं और शस्त्र भी होते हैं। गीता का मुख्य विषय ब्रह्म विद्या, पात्रता अंतःकरण की निर्मलता और प्रयोजन आत्मस्वरूप की प्राप्ति है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि भगवान केवल वासनाहीन साधक का ही वरण करते हैं। सत्य का बोध होते हुए भी उसकी उपेक्षा करना मानसिक कृपणता है। कर्मयोग की साधना में परिपक्वता के बिना भक्तियोग में प्रवेश नहीं होता। भगवान कल्पवृक्ष पारिजात के समान हैं। जो भक्त जिस भाव से शरणागत होता है, उसे उसी भाव में फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यास पूजन गिरीश त्यागी, श्रीजी त्यागी और श्रवण शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. हरिश्चंद्र शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, सुभाष शर्मा, कन्हैया शर्मा, सुशील बंसल, राजकुमार एडवोकेट, विघ्नेश शर्मा, डॉ. निर्मला शर्मा, मिथलेश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed