फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Spring festival will be celebrated in Gandhi Bagh, flower exhibition will be organized

Meerut News: गांधी बाग में मनेगा वसंत उत्सव, लगेगी पुष्प प्रदर्शनी

Sat, 07 Mar 2026 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Spring festival will be celebrated in Gandhi Bagh, flower exhibition will be organized
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया हॉर्टिकल्चर आर्गनाइजेशन की ओर से आठ मार्च को गांधी बाग मेरठ छावनी में वसंत उत्सव मनाया जाएगा। इसमें सात श्रेणियों में पुष्प प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान लोगों को बागवानी के बारे में जागरूक किया जाएगा। सैन्य विभाग की ओर से यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसके माध्यम से प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी में सेना के साथ ही आम नागरिक भी भाग लेेंगे। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 61 अलग-अलग सेक्शन भी होंगे। प्रथम श्रेणी की प्रतियोगिता के लिए 28 फरवरी से एक मार्च तक विभिन्न सैन्य संस्थाओं एवं घरों के उद्यानों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ बाग एवं घरों के उद्यानों का चयन हुआ। चयनित सर्वश्रेष्ठ उद्यान, बाग एवं परिसर के लिए पुरस्कार वितरण मुख्य आयोजन में होगा।
विज्ञापन

श्रेणी दो से श्रेणी सात के लिए प्रतियोगिता होगी। इन श्रेणियों में बारहमासी, पत्तेदार और सजावटी पौधों की प्रदर्शनी, वार्षिक (गमले में फूल वाले पौधे) की प्रदर्शनी शामिल है। लेडीज क्लब, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। पुष्प प्रदर्शनी में प्रविष्टि का कोई शुल्क नहीं है। शुक्रवार को पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी के लिए सैन्य अधिकारियों ने गांधी बाग का निरीक्षण किया और तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed